-
गढ़वा: शहर के टंडवा मुहल्ला में रविवार की शाम अजंता सर्कस का उदघाटन गढवा-रंका विधानसभा क्षेत्र के विधायक सतेन्द्र नाथ तिवारी, नगर परिषद अध्यक्ष पिंकी केशरी एंव लायन्स क्लब के वरीय सदस्य सतीश प्रसाद गुप्ता ने संयुक्त रूप फीता काटकर किया।
इस मौके पर विधायक श्री तिवारी ने कहा कि पूरे भारत वर्ष में अब धीरे-धीरे सर्कस विलुप्त होते जा रही है। अब बहुत कम जगहों पर सर्कस देखने को मिलता है। सर्कस में सभी कलाकारों ने एक से बढ़ कर एक अदभुत कला का प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि गढवा में सर्कस आने का बाद यहाँ के लोगो को मनोरंजन का साधन मिल गया। इस सर्कस में काफी भीड़ है। सुरक्षा भी यहाँ मुहैया कराई जायेगी। अध्यक्ष पिंकी केशरी ने कहा कि बहुत अच्छे समय पर सर्कस आया है। गर्मी की छूटी हो गई है। बच्चे को सर्कस देखने मे आनंद मिलेगा। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि संतोष केशरी, वार्ड पार्षद घनशयाम कुमार, अंजू देवी, रिंकु देवी, मनोज महतो सभी वार्ड पार्षद, पिंटू गुप्ता, संजय कुमार, संदीप केशरी, अजय गुप्ता, उमेश केशरी, मंटु गुप्ता आदि उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment