नगर परिषद अध्यक्ष पिंकी केसरी ने अपने कक्ष में उपाध्यक्ष श्री मीरा पांडे एवं अपने सभी कर्मचारियों एंव पदाधिकारी के साथ बैठक की।

आज दिनांक 12-05-2018 दिन शनिवार को नगर परिषद अध्यक्ष पिंकी केसरी ने अपने कक्ष में उपाध्यक्ष श्री मीरा पांडे एवं अपने सभी कर्मचारियों एंव पदाधिकारी के साथ बैठक की। जिसमें कि वर्तमान में चल रहे हैं सभी कार्यों की समीक्षा की एवं अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने  भीषण गर्मी को देखते हुए सभी 21वार्डों में टैंकर से जल आपूर्ति करने का निर्देश दिया। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, सभी पीसीसी रोड,नाली शहर में बिजली की समस्या ,साफ सफाई, की व्यवस्था प्रतिदिन सुचारू रूप से चले सभी कर्मचारियों को उन्होंने निर्देश दिया  एंव सभी कर्मचारियों को निर्देश दिया गया वे अपना  सही समय से ऑफिस आना अपने कार्यों को निपटारा करना ,बायोमेट्रिक सिस्टम से अटेंडेंस बनाना शत प्रतिशत सुनिश्चित की जाए ।कार्य में किसी प्रकार की कोताही या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी ।अध्यक्ष पिंकी केशरी एंव उपाध्यक्ष मीरा पांडेय ने स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रधानमंत्री आवास योजना में  किसी भी प्रकार का चाहे वह जो जियो टैकिंग हो या भुगतान के नाम पर पैसा लिया जा रहा हो तो सीधा-सीधा अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष से संपर्क करें ,उन पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी । नगर परिषद में चल रहे प्रधानमंत्री आवास योजना के सभी लाभुकों से अनुरोध है की चाहे नगर परिषद का कोई कर्मचारी हो या चुने हुए जनप्रतिनिधि किसी को भी आवास के नाम पर ₹1 भी देने की आवश्यकता नहीं है ,अगर ऐसी शिकायत मिलती है तो वे अवश्य दंडित किए जाएंगे ।किसी भी किस्त का भुगतान में किसी भी जनप्रतिनिधि का हस्ताक्षर की आवश्यकता नहीं है ।बहुत जल्द गढ़वा शहर में 5 करोड़ की लागत से मल्टी कल्चरल कॉन्प्लेक्स 12900000 की लागत से रामबाण तालाब के सुंदरीकरण 34 ,34 लाख की लागत से 6 वार्डों में वार्ड विकास केंद्र का निर्माण सभी गढ़वा नगर परिषद में जितने भी गरीब ठेला खोमचा बेचने वाले लोग हैं उनके लिए जगह-जगह पर छोटी-छोटी स्थाई दुकान बनाकर दी जायेगी। जिससे कि वेंडिंग जोन के नाम से जाना जाता है । एक महिलाओ के लिए रैन बसेरा का निर्माणजिसकी लागत 66 लाख होगी। एक करोड़ की लागत से जगह-जगह चौक-चौराहों पर सुंदरीकरण का निर्माण ,एक करोड़ की लागत से पार्क निर्माण सबसे बड़ी एक आवश्यक सूचना अभी तक जितने भी शहरी गरीब लाभुकों अभी तक आवास से वंचित रह चुके हैं एक महीना के अंदर अपनी फॉर्म को भर कर नगर परिषद कार्यालय में भेज दें या जमा कर दें  गढ़वा शहर को 6 महीने के अंदर सभी शहरी गरीब को आवास मुहैया करा दी जाएगी। नगर परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का संकल्प है । जिस वार्ड में चापाकल खराब है अपने संबंधित वार्ड पार्षद से संपर्क कर ले उन्हें 24 घंटे के अंदर ठीक कर दी जाएगी जिस वार्ड में भेपर खराब है उसे भी सूचना अपने संबंधित वार्ड पार्षद को दे दे महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए नगर परिषद के सौजन्य से कौशल विकास के द्वारा सिलाई कटाई इमबोडरिंग, कंप्यूटर, निशुल्क ट्रेनिंग दी जा रही है जो ट्रेनिंग कर लेंगे उसे लोन भी मुहैया कराई जाएगी। एक सप्ताह के अंदर शहरी जलापूर्ति योजना का टेंडर की जा रही है।इसमें 40% कार्य हो चुका है बाकी कार्य एक साल के अंदर पूरा करने का लक्ष्य है।  इस मौके  पर सभी कर्मचारी एवं पदाधिकारी गण मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment