कहा मझिआंव को अनुमंडल का दर्जा सीघ्र
आधा दर्जन अन्य योजनाओं का भी किया शिलान्यास
मझिआंव.स्वास्थ्यमंत्री रामचंद्र चंद्रवंसी ने मझिआंव पुराने रेफरल अस्पताल परिसर में ही 11करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का नारियल फोड़कर शिलान्यास किया. इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए स्वास्थ्यमंत्री श्री चंद्रवंसी ने कहा कि वे मझिआंव में नया ब्लॉक ऑफिस बनवा रहे हैं, साथ ही बिजली की समस्या दूर करने के लिए थाना के सामने सब स्टेसन भी बनवा रहे हैं. अब बाकी है मझिआंव को अनुमंडल का दर्जा दिलाना, जिसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है.
उन्होंने कहा कि इस अस्पताल के काम को एक कर्मठ ब्यक्ति को दिए हैं, जिसे 9 माह में पूरा करने का निर्देश दिया गया है. लेकिन इसकी गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं किया जा सकता.उन्होंने कहा कि मझिआंव के लोगो को तीन बार सेवा करने का मौका मिला. लेकिन उन्होंने खोज खोज कर सारा विकास कार्य किया. और एक वर्ष के अंदर बच गए सभी कच्ची सड़कों पर कालीकरन करवा देंगे, ताकि उसपर कोई बिचौलिया मिट्टी छिड़ककर सरकारी राशी का बंदरबाँट नही कर सके. हम सरकार हैं, अपने क्षेत्र का कोई भी काम अधूरा नही छोड़ेंगे. वे जल्द ही 10 हजार नर्स बहाल करने जा रहे हैं, और चिकित्सक की कमी है, लेकिन जो भी एम बी बी एस हैं, उनके लिए स्वास्थ्य विभाग के दरवाजे हमेशा खुले हैं. उन्हें तत्काल नॉकरी दे रहे हैं. इन्होंने कहा कि वे प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के सपनो को पूरा करने में अपना जी जान लगा रहे हैं. और वर्तमान में सरकार सभी वर्ग को साथ लेकर विकास कर रही है. कार्यक्रम का संचालन सांसद प्रतिनिधि बिरेंद्रनाथ दुबे एवं धन्यबाद ज्ञापन पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष सचिदानंद सिंह ने किया.


No comments:
Post a Comment