जिला मुख्यालय स्थित अवधराज देवी ट्रस्ट द्वारा संचालित एआरडी पब्लिक स्कूल में

जिला मुख्यालय स्थित अवधराज
देवी ट्रस्ट द्वारा संचालित एआरडी पब्लिक स्कूल में दिनांक  12/05/2018 को समर कैंप का आयोजन किया गया जिसमें स्कूली बच्चों ने खूब मस्ती की।विद्यालय के जूनियर विंग के छात्र छात्राओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई।वही सीनियर विंग के छात्रों के बीच विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता भी कराई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए विद्यालय के निदेशक पी के दुबे ने कहा कि छात्र जीवन मे पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद,सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य गतिविधियों का भी उतना ही महत्व है जितना शिक्षा का।इसलिय बच्चों को हर क्षेत्र में बढ़चढ़कर हिंसा लेना चाहिये।साथ ही उन्होंने बताया कि इसी को ध्यान में रखते हुए बीच बीच मे स्कूली बच्चों के बीच इस तरह के कार्यक्रम कराए जाते हैं जिससे उनका सर्वागीण विकास हो सके।वहीं प्राचार्या अणिमा पांडेय ने कहा कि समर कैम्प के समाप्ति के साथ ही विद्यालय में गर्मी की छुट्टी हो रही है।दिनांक 14/05/2018 से 09/06/2018 तक विद्यालय में अवकाश रहेगा किन्तु दिनांक 15/05/2018 को ग्रीष्मावकाश का होमवर्क दी जायेगी।इसलिय सभी अभिभावक निर्धारित समय पर उपस्थित होकर अपने बच्चों का होमवर्क प्राप्त करें।बच्चों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में गर्मी का प्रचण्ड प्रकोप है इसलिय बच्चे गर्मी से अपना बचाव करते हुए ग्रीष्मावकाश का होमवर्क अवश्य बनाएंगे।साथ ही उन्होंने अभिभावकों से भी कहा कि होमवर्क बनवाने में उनकी मदद करें।इस मौके पर शिक्षक जितेंद्र कुमार चौबे,ब्यूटी कुमारी, वारिश अंसारी,पूनम कुमारी,सुमन कुमारी, रानी कुमारी, पुष्पा कुमारी, मोनिका द्विवेदी, राजीव कुमार दुबे,नीतू कुमारी, ब्रजेंद्र किशोर तिवारी,जूही कुमारी, राजेश कुमार ठाकुर सहित विद्यालय के सभी छात्र छात्रायें उपस्थित थे ।

No comments:

Post a Comment