शॉट सर्किट से पुआल व झोपड़ी में लगी आग।



मेराल: मेराल स्टेशन रोड निवासी करमजीत राम के पुआल तथा अनिल राम की झोपड़ी में शुक्रवार को आग लग जाने से हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गई। घटना का कारण शुक्रवार को दोपहर करीब दो बजे शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। बीडीओ राहुल कुमार, अंचलाधिकारी राकेश सहाय भी घटनास्थल पर पहुंचे। लोगों को मदद की। दोपहर का वक्त होने के कारण आग तेजी से बढ़ रही थी। घरवाले तथा अगल बगल के लोग आग को बुझाने का प्रयास करते रहे। आग लगने की सूचना मोबाइल से दमकल विभाग को दी गई। कुछ देर बाद दमकल की गाड़ी पहुंची और शेष आग को बुझा कर खत्म किया। इस घटना में करमजीत राम तथा अनिल राम को काफी नुकसान हुआ है।

No comments:

Post a Comment