गढ़वा : जिला पंचायत राज पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी बैजनाथ कामती ने शुक्रवार को सदर प्रखंड परिसर स्थित प्रशिक्षण भवन में स्वच्छ भारत अभियान की समीक्षा को लेकर नोडल पदाधिकारी, पंचायत सेवक, रोजगार सेवक आदि के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने प्रखंड में शौचालय निर्माण में तेजी लाने के लिए हर संभव आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया। साथ ही आगामी 30 मई तक गढ़वा सदर प्रखंड को खुले में शौच मुक्त बनाने पर बल दिया। इस अवसर पर प्रभारी जिला पंचायत राज पदाधिकारी ने कहा कि शौचालय निर्माण में रूचि नहीं लेने वाले मुखिया पर कार्रवाई की जाएगी। यदि कोई मुखिया शौचालय निर्माण में रूचि नहीं लेता है तो उसका वित्तीय पावर सीज करने की अनुसंशा की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान को गति देने एवं शौचालय निर्माण में तेजी लाने को ले पंचायत सेवक व रोजगार सेवक को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। नोडल पदाधिकारी शौचालय निर्माण में तेजी को ले आवश्यक कदम उठाएं। बैठक में बीईओ मुकेश पांडेय, जनसेवक अंचना केशरी, पंचायत सेवक दीपक कुमार चंचल, रोजगार सेवक अभिमन्यु तिवारी, रघुवर राम, राजस्व कर्मचारी नथुनी राम, साक्षरता प्रेरक आदि समेत विभिन्न पंचायतों के पंचायत सेवक व रोजगार सेवक उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment