नहीं पहुंची एंबुलेंस, ठेला पर घायल को पहुंचाया अस्पताल।





गढ़वा : शुक्रवार की सुबह लगभग आठ बजे सड़क दुर्घटना में रमकंडा थाना क्षेत्र के कसवार गोवरदाहा निवासी जोखन कोरवा घायल हो गया। जोखन कोरवा को गढ़वा प्रखंड कार्यालय के सामने सड़क पार होने के दौरान एक मोटरसाइकिल सवार ने धक्का मार दिया था। घायल होने के बाद स्थानीय लोगों ने सरकारी एंबुलेंस सेवा 108 को पांच बार कॉल किया। लेकिन एंबुलेंस कर्मियों ने फोन रिसीव नहीं किया गया। उसके बाद घायल को स्थानीय लोगों ने ठेला पर लेटा कर सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में घायल वृद्ध को कोई स्वास्थ्य कर्मी हाथ नहीं लगा रहा था। स्वास्थ्य कर्मियों ने कहा कि घायल वृद्ध को हम नहीं पकड़ेंगे क्योंकि ब्लड लग जाएगा। मौके पर मौजूद कुछ मीडिया कर्मियों की नजर पड़ी तो उन्होंने इस वृद्ध को टांग कर ड्रे¨सग रूम में पहुंचाया। इसके बाद उसका इलाज शुरू हुआ। जानकारी के अनुसार उक्त वृद्ध गढ़वा में अपने बेटी और दामाद से मिलने आया था।

No comments:

Post a Comment