अधिवक्ता संघ की हड़ताल समाप्त।





गढ़वा: अधिवक्ता आशीष दुबे की पुलिस द्वारा की गई पिटाई के विरोध में पिछले तीन मई से अधिवक्ताओं की जारी कलमबंद हड़ताल शुक्रवार को समाप्त हो गई। इससे पहले जिला अधिवक्ता संघ की आपातकालीन बैठक बुलाई गई। बैठक में ही हड़ताल खत्म करने का निर्णय लिया गया। बैठक में अधिवक्ताओं ने झारखंड हाई कोर्ट में दायर पीएलआई पर सुनवाई के दौरान कोर्ट द्वारा दिये गये आदेश का सम्मान करते हुए हड़ताल समाप्त करने का फैसला लिया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि हड़ताल न्यायपालिका में मुकदमों की पैरवी व दूसरे कार्यों के लिए ही समाप्त हुई है। अधिवक्ता कार्यपालिका के काम व मुकदमों से अब भी अलग रहेंगे। संघ की मांग है कि पिटाई के लिए दोषी एसपी एम अर्शी को सरकार गढ़वा जिले से हटाए। जब तक उनका यहां से तबादला नहीं होगा तबतक अधिवक्ता कार्यपालिका के काम से अलग रहेंगे। अधिवक्ता संघ एसपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़ा हुआ है। बैठक में संघ के अध्यक्ष अलख निरंजन चौबे, सचिव भृगुनाथ चौबै, अशोक तिवारी, अशोक पटवा, आशीष कुमार दुबे, निरंजन चौबे, करुणा निधि तिवारी, समेत अनेक अधिवक्ता शामिल थे।

No comments:

Post a Comment