नगरउंटारी में कौशल विकास योजना के तहत छात्र-छात्राओं के बीच प्रमाण पत्र का वितरण



वंशीधर नगर: प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना तहत संचालित मुस्कान-नैन्सी स्कील ट्रेनिंग सेन्टर मे अजीविका एवं  कौशल मेला एवं कंप्यूटर सर्टिफिकेट का  वितरण शनिवार को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष विजया लक्ष्मी देवी, भाजपा नेता मुक्तेशवर पाण्डे आदि ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस मौके पर छात्र छात्राओं के बीच सर्टीफिकेट का भी वितरण  किया गया। इस  मौके पर विज्यालक्ष्मी देवी ने  कहा कि प्रधानमंत्री का यह योजना काफी सराहनीय है। उन्होंने कहा इस सेन्टर के माध्यम से बंशीधर नगर के युवा वर्ग को भी काफी हद तक लाभ मिल रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष विज्याक्ष्मी देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री का सपना की भारत को डिजिटल इंडिया बनाना है। उन्होंने कहा कि आपलोग से जिस तरह धूप, गर्मी बरसात में आकर पढ़ाई की है उसी पर हमेसा कार्य करते रहे हैं। इस मौके पर  वार्ड पार्षद रंजन कुमार ,सामूवेल तिर्की,रंजन कुमार राजेश कुमार जायसवाल समेंत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे!

No comments:

Post a Comment