गढ़वा: कांडी प्रखंड को ओडीएफ करने को लेकर शनिवार को बैठक आयोजित की गयी। बैठक में कांडी प्रखंड को इस माह के अंत तक ओडीएफ घोषित करने की बात कही।
इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी ने मई 2018 तक कांडी प्रखंड को ओडीएफ करने का निर्देश देते हुए कहा कि जून 2018 तक सम्पूर्ण गढ़वा जिला को ओडीएफ करना है। बैठक में निदेश दिया गया कि कांडी प्रखंड को मई 2018 में हर हाल में ओडीएफ घोषित किया जाएगा। शौचालय निर्माण में उपयोग वाले सामग्री उपलब्ध कराने हेतु प्रखंड विकास पदाधिकारी को निदेश दिया गया। साथ ही शौचालय निर्माण में कोई भी बाधा आने से तुरंत सूचित करने की बात कही गयी। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी गुलाम समदानी, 20 सूत्री अध्यक्ष राम लाला दुबे, जिला परिषद सदस्य हसन रजवार, सभी पंचायत के मुखिया, पंचायत सेवक, रोजगार सेवक, स्वयं सेवक, जल सहिया, सोसल मोबलाइजर आदि उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment