ग्राम स्वरोजगार अभियान के तहत गढ़वा में कौशल विकास मेला आयोजित


469 सखी मंडल के बीच 1 करोड़ 40 लाख 35 हजार का ऋण वितरित
गढ़वा: ग्राम स्वराज्य अभियान के तहत स्थानीय गोविन्द स्कूल के मैदान में आजीविका व कौषल विकास मेला आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की 469 महिलाओं के बीच एक करोड़, चालीस लाख, पैतीस हजार रुपयों का ऋण वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री रामचन्द्र चन्द्रवंषी, उपायुक्त डा. नेहा अरोड़ा ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री श्री चन्द्रवंशी ने कहा कि आप सभी इस पैसे से अपने स्वरोजगार से जुड़ें। महिलाओं से ही जिले का विकास संभव है। सरकार महिलाओं के सम्मान में कई तरह की विकास योजनाओं को संचालित कर रही है। आप सभी षिक्षित बन जागरुक हों। तभी आप सरकार की योजनायों के संबंध में विस्तृत जानकारी हाशिल कर सकते हैं। उन्होने कहा कि जिले के 32 गांवो में स्वराज योजनाएं चल रही थीं। मौके पर उपायुक्त डा. नेहा अरोड़ा ने कहा कि सभी महिलाएं सखी मंडल से जुड़ें। सखी मंडल से जुड़ने से खुद व परिवार का ख्याल बखुबी रखेंगी। यदि आपको को किसी भी प्रकार की समस्या व परेषानी हो तो आप तुरंत जिला प्रशासन को सूचित करें। इस मौके पर बीस सूत्री उपाध्यक्ष सिद्धेष्वर लाल अग्रवाल, नगर परिषद अध्यक्ष पिंकी केशरी, ब्रजेश उपाध्याय, चंचल दुबे आदि उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment