भवनाथपुर टाउनशिप स्थित एनएमडीसी माईंस वर्कस युनियन के कार्यालय मे मंगलवार को मजदूर दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम कि शुरुआत गणेश सिंह ने लाल झंडे का झंडारोहण कर किया व मजदूरों कि शहादत याद कर श्रद्वांजलि दि।
इस अवसर पर कहा मजदूर दिवस का 132 वां वर्षगांठ मनाया जा रहा है। आज ही के दिन अमेरिका के शिकांगो शहर मे मजदुरों ने शोषण के विरुद्ध एक जुट होकर विरोध किया था जिसके विरोध मे सैकड़ो मजदूरों को जान गवानी पड़ी थी।
कहा तुलसिदामर डोलोमाइट खदान मे करिब 500 मजदूर से सेल प्रबंधन व ठेका कंपनी अवैध काम करवा रहा है। इन मजदूरों का न तो पीएफ कटता है और न ही पंजीकरण किया है।
इस मौके पर डोमन यादव, कैलाश प्रसाद, सुरेश ठाकुर, डी तिवारी, विजय पाण्डेय, ईशहाक अंसारी, कईल राम,विजय सिंह, रामजन्म उराँव ,राम कुमार सिंह,बैजनाथ साह,प्रदीप गुप्ता,कईल राम,गोपाल यादव,अरुद्व यादवसहित मजदूर थे.


No comments:
Post a Comment