वंशीधर नगर अनुमंडल क्षेत्र के आस पास इलाकों में मंगलवार को रात में शब ए बारात बड़ी धूम धाम से मनाया गया। शब ए बारात की रात में हर तरफ इबादत होती रही। पूर्वजों को समर्पित फातेहा और गरीबों के बीच तबर्रूक तकसीम किए गए।
रात भर मस्जिदों-घरों में कुरआन की आयतें गूंजती रही। कब्रिस्तानों पर बच्चों संग लोगों ने अपने मरहूमों की रूह के लिए अल्लाह से दुआ मांगी। उनके कब्रों पर अगरबत्तियां जलायी और मोमबत्ती रौशन की। औरतें और बच्चों ने भी खुदा की रहमत के लिए दुआएं मांगी। बरडीहा मस्जिद में इबादतगाहों में मुस्लिम समुदाय के लोग काफी भीड़ उमड़ पड़ी। शब ए बारात को लेकर शहर की मस्जिदों को सजाया गया था। चेचरिया मस्जिद , विशुनपुर मस्जिद, नरही मस्जिद, कोइन्दी मस्जिद, कधवन मस्जिद,बरडीहा मस्जिद समेत अन्य मस्जिदों को लाइट से सजाया गया था।
रातभर घरों व मुहल्ले में चहल-पहल रहा। घरों को भी सजाया गया था। औरतें व बच्चियां रातभर इबादत में जुटी रहीं।


No comments:
Post a Comment