ग्राम स्वराज योजना के तहत कांडी में 46 लाभुकों के बीच निःशुल्क गैस चुल्हा का हुआ वितरण



कांडी: ग्राम स्वराज योजना के तहत प्रखंड के चयनित गाँव सोहगाड़ा में 46 लाभुकों के बीच निशुल्क गैस सिलेन्डर व चुल्हा का वितरण किया गया। मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अलख नाथ पाण्डेय ने कहा कि भाजपा ही दलितों की असली हितैसी है, अन्य दल सिर्फ दिखावा करते है। जबकि भाजपा दलित लोंगों के बीच जाकर उनकी भलाई के लिए कार्य करती है। उन्होंने कहा कि सरकार जो कार्य कर रही है उनका लाभ जरूर उठायें। बीडीओ गुलाम समदानी ने कहा कि सोहगाड़ा को धुआँ मुक्त बनाने के लिए सरकार अभियान चला रही है। सभी योग्य लाभुक को गैस प्रदान किया जा रहा है। मौके पर बीस सूत्री के प्रखंड अध्यक्ष रामलाला दूबे, मंत्री प्रतिनिधि ललित बैठा, प्रमुख प्रतिनिधि पिंकु पाण्डेय , मुखिया कृष्णा दास, भाजपा नेता दिनेश पासवान, पंचायत सेवक कृष्णा तिवारी , स्वंय सेवक चंदन कुमार,भारत गैस के  संजीव सिंह , पंसस देवन्ती देवी , मदन मोहन राम सहित कई लोग उपस्थित थे द्य


No comments:

Post a Comment