नगर उंटारी/रमना/गढ़वा: ग्राम स्वराज अभियान को ले भारत सरकार के मानव संसाधन विकास विभाग के संयुक्त सचिव सुशांत शेखर आज गढ़वा पहुंचे। यहां उन्होंने नगर उंटारी तथा रमना प्रखंड के विभिन्न सरकारी विद्यालयों का दौरा किया। इस क्रम में उपायुक्त डाॅ नेहा अरोड़ा के साथ नगरउंटारी प्रखंड में इस अभियान के तहत चयनित आधा दर्जन गावांे में पिपरडीह पंचायत का दौरा किया। इस दौरान संयुक्त सचिव ने प्रखंड के बारोडिह ग्राम के नवप्राथमिक विद्यालय तथा अंगानबाडी बारोडीह का निरिक्षण किया। नव प्राथमिक विद्यालय के निरिक्षण के दौरान संयुक्त सचिव ने उपस्थित बच्चो से विद्यालय की ब्यवस्था के बारे मे जानकारी लिया। उन्होने पुछा कि अच्छी पढ़ाई होती है कि नही। बच्चो ने बताया कि पढ़ाई होती है। उन्होंने मीड डे मील को ले बच्चों से पूछा भोजन मिनु के अनुसार मिलता है कि नही। बच्चो ने कहा कि मिनु के अनुसार नही मिलता है। सचिव ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए विद्यालय प्रधान अजय कुमार को फटकार लगायी। कहा कि ब्यवस्था में सुधार करने के लिए सरकार सभी आवश्यक चीजे उपलब्ध करा रहा है। उसे अमल करंे। उन्होने कहा कि सरकार पैसा देती है स्कुल चलाने के लिए बरबाद करने के लिए नही। ऐसा महौल देखेगे तो क्या पढें़गे बच्चे। उन्होने उपस्थित डीएससी को दस दिनो के अन्दर ब्यवस्था सुधारने का निर्देश दिया। आंगनबाड़ी केन्द्र के निरिक्षण के दौरान 35 मे 15 बच्चा उपस्थित मिला। उन्होने उपस्थित सेविका से मामले पर जानकारी लिया। बच्चा कम होने पर फटकार लगाया। निरिक्षण के दौरान कुछ बच्चे बिना नामांकित पाए गए । सचिव ने मामले पर गम्भीरता से लेते हुए कहा कि स्कुल के बच्चे केन्द्र मे पाया गया तो कारवाई किया जाएगा। निरिक्षण के दौरान उन्होने बिजली की ब्यवस्था नही होने पर नाराजगी जताया कहा कि केन्द्र मे बच्चो के लिए लाईट पंखा की ब्वस्था करे तथा रंगरोगन कर मिनु लिखे। निरिक्षण के दौरान सयुक्त सचिव ने केन्द्र मे सही तरीके से ब्यवस्थित नही रहने पर विभागीय अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया। मौके पर जिले के उपायुक्त नेहा अरोडा, डीडीसी चन्द्रमोहन कश्यप, डीएसई ब्रजमोहन राम, एसडीओ गढवा प्रदीप कुमार, नगरउटरी एसडीओ कमलेश्वर नारायण सिंह, सीओ अरूमिण एक्का, बीडीओ मुरली यादव आदि षामिल थे।
इस दौरान सचिव ने ग्रामीणो के साथ बैठक कर समस्या सुना। संयुक्त सचिव ने बारोडीह ग्राम के विद्यालय परिसर मे ग्रामीणो के साथ बैठक किया। इस दौरान उन्होने उज्जवला गैस योजना के तहत 15 लाभुको के बीच गैस चुल्हा वितरण किया। मौके पर उपस्थित ग्रामीण सह सांसद प्रतिनिधि मुकेश चैबे ने विद्यालय मे पिछले पन्द्रह दिन से भोजन बंद रहने की जानकारी दिया। संयुक्त सचिव ने विभागीय अधिकारी से मामले की जानकारी लिया। कहा कि किसी हाल मे भोजन बंद नही रहना चाहिए। ग्रामीण सुशील कुमार ने कहा कि आज तक राशन कार्ड नही वितरण किया गया है जिसके कारण डीलर राशन नही देते है संयुक्त सचिव ने कहा कि पांच मई तक राशन कार्ड सभी लोगों को उपलब्ध करा दिया जाएगा। इस दौरान संयुक्त सचिव ने कहा कि सरकार सभी ब्यवस्था को दुरूस्त करने के प्रति कृत संक्लपित है।
इस दौरान संयुक्त सचिव ने वंषीधर मंदिर मे पुजा अर्चना भी किया। इस दौरान संयुक्त सचिव सुशांत शेखन ने विश्व विख्यात वंशीधर मिंदर मे पुजा अर्चना किया। उन्होने पुजा अर्चना के बाद मंदिर के सदस्यो के साथ बैठक किया। बैठक के दौरान उन्होने और भी मंदिर को बढाने मे सरकार के द्वारा मदद कराने को कहा। जबकि इस दौरान संयुक्त सचिव ने अस्पताल का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान उन्होने पाया कि अभी भी मरीजो का इलाज
जबकि इस दौरान रमना मे कस्तुरबा विद्यालय का निरिक्षण उन्होंने ने किया । इस दौरान उन्होने पुस्तकालय का संधारण मे गड़बड़ी और कम्प्यूटर कक्ष में बिजली, पंखा की स्थिति बेहतर नही रहने पर विद्यालय के वार्डन, लेखपाल और शिक्षिकाओ पर नाराजगी व्यप्त करते हुए दश दिनों मे सुधार लाने का निर्देश दिया साथ ही सभी कक्षाओं के साथ साथ योग कक्ष, रशोई घर, कार्यालय,पेयजल और शौचालय का निरिक्षण किया तथा पुस्तकालय औ कम्प्यूटर कक्ष में ज्ञानवर्धक पोस्टर लगाने का निर्देश दिया ताकि बच्चीयो को पढ़ाई मे समस्या उत्पन्न नही हो


No comments:
Post a Comment