दो अलग-अलग मोटरसाईकिल दुर्घटना में पांच लोग हुए घायल



गढ़वा: जिले के दो अलग-अलग क्षेत्रों में घटी सड़क दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गये। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल गढ़वा में चल रहा है। सूचना के अनुसार रंका थाना क्षेत्र के कंचनपुर में घटी सड़क दुर्घटना में बाईक की आमने सामने टक्कर हो गयी जिसमें दो लोग घायल हो गया। घायल चिनिया थाना निवासी रामाशंकर यादव का पुत्र तथा पत्नी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। वहीं दुसरी घटना में मेराल थाना के खोलरा निवासी दिनेश चैधरी, पत्नी आम्रपाली देवी तथा दो बच्ची घायल हो गये हैं जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

No comments:

Post a Comment