पुलिस ने शराब माफियाओं पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।


वंशीधर नगर : पुलिस ने शराब माफियाओं पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस यह कार्रवाई एसपी शिवानी तिवारी और एसडीपीओ नीरज कुमार के निर्देश पर कर रही है। गुरुवार को थाना प्रभारी निरंजन कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने दो दर्जन से अधिक जगहों पर छापेमारी कर एक बड़ी और कई छोटी अवैध देशी शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया है तथा शराब बनाने वाले उपकरणों को नष्ट किया है। पुलिस ने चेरवाडीह जंगल में छापेमारी कर बड़ी अवैध रूप से संचालित देशी शराब भट्ठी को ध्वस्त किया। पुलिस ने वहां लगभग दस ड्रम जावा महुआ और शराब बनाने वाले उपकरण को नष्ट किया।
इसके अलावा बारोडीह, मंगरदह, पुरैनी, जंगीपुर आदि स्थानों पर भी छापेमारी की तथा कई छोटे छोटे शराब भट्टियों को नष्ट किया। इस दौरान पुलिस ने लगभग तीस लीटर तैयार देशी महुआ शराब बरामद किया है। पुलिस छापेमारी के दौरान फरार चेरवाडीह भट्ठी के संचालक गुड्डू सिंह चेरो, उपेंद्र पासवान और मुन्नीलाल पासवान के विरुद्ध पुलिस कार्रवाई कर रही है।
बताया गया है कि पुलिस आने वाले दिनों में अवैध देशी शराब चुलाई और सप्लाई पर लगाम लगाने के लिए और कठोर कार्रवाई की तैयारी में जुटी है।

No comments:

Post a Comment