वंशीधर नगर : कांग्रेस नेता शैलेश चौबे ने कहा है कि विधायक भानु प्रताप शाही भवनाथपुर में बिजली संकट दूर करने के प्रति तनिक भी गंभीर नहीं हैं। बिजली की समस्या से जनता त्राहि त्राहि कर रही है। चारो तरफ हाहाकार मचा हुआ है। छात्र, किसान, नौजवान, व्यवसायी सबके सब मदद की गुहार लगा रहे हैं। इतने गंभीर मुद्दे को गम्भीरता से लेने के बजाय विधायक जी इसे हल्के में ले रहे हैं। बिजली संकट से तत्काल राहत दिलाने के बजाय दिखावे की राजनीति कर रहे हैं और जनता को झूठा आश्वासन दे रहे हैं। शैलेश चौबे ने कहा कि विधायक जी की निद्रा तब टूटी जब बिजली संकट को लेकर जनता के बीच और सोशल मीडिया पर उनकी किरकिरी होने लगी तो विधायक जी विभाग के साथ बैठक कर दिखावे की राजनीति कर रहे हैं। श्री चौबे ने कहा कि विधायक जी भी बखूबी जानते है कि इस तरह के बैठक करने से भी बिजली की स्थिति सुधरने वाली नहीं है। बैठक के बाद भी स्थिति में तनिक भी सुधार नहीं हुआ है, इसलिए इस तरह की बैठकों का कोई मतलब नहीं है। नियमित रूप से एसी में रहने वाले विधायक एक दिन 45 डिग्री में घूम कर सोशल मीडिया के माध्यम से चैलेंज कर रहे हैं, जबकि भवनाथपुर की जनता प्रतिदिन इस तापमान में रहकर अपना अपना कार्य कर रही है।

No comments:
Post a Comment