महिला समूह के 19 सूत्री कार्यक्रम के तहत बुधवार को अनुमंडलीय अस्पताल के मरीजो को विस्कीट फल व पंखा का वितरण किया गया।


वंशीधर नगर अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम सर्वेश्वरी समूह के तत्त्वाधान में महिला समूह के 19 सूत्री कार्यक्रम के तहत बुधवार को अनुमंडलीय अस्पताल के मरीजो को विस्कीट फल व पंखा का वितरण किया गया। साथ ही नगर उंटारी के  सभी मंदिरों व मस्जिदों गिरजा घर मे महिला समूह के द्वारा झाड़ू का वितरण किया गया। इस मौके पर महिला समूह के सदस्यों के द्वारा कहा बताया गया कि हमलोगों को गरीबों का सेवा करना व समाजसेवा का मुख्य उद्देश्य है। साथ ही उन्होंने कहा कि हम सभी महिलाओं से अपील करते हैं कि आप भी इस कार्यक्रम में सहायता करें। महिला समूह सदस्यों ने कहा कि जो भी महिला हम से जुड़ना चाहते हैं वह जुड़ सकती हैं। मौके पर अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधिक्षक सुचित्रा कुमारी ,वार्ड पार्षद रंजन कुमार चिंता देवी नीरज सिन्हा नीतू सिन्हा आशा देवी कलावती देवी राधिका देवी लालती देवी शोभा देवी दिव्या सिन्हा दीक्षा सिन्हा सरोज देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्तिथ हैं।

No comments:

Post a Comment