धुरकी: एसीबी पलामू की टीम ने शुक्रवार को धुरकी अंचल कार्यालय के हल्का राजस्व कर्मचारी बीलच्यूस केरकेट्टा को जमीन म्युटेशन कराने के एवज मे पांच हजार रिश्वत लेते हुए अंचल कार्यालय के वेश्म से गिरफ्तार कर लिया।एसीबी पलामू के सीओ शिवशंकर पांडेय ने बताया की अंबाखोरया पंचायत निवासी सुरेंद्र प्रजापति से जमीन म्युटेशन करने के एवज मे बीस हजार रिश्वत लेकर जमीन म्युटेशन करने की बात तय हुई थी जिसमे पंद्रह हजार विगत एक माह पुर्व मे सुरेंद्र प्रजापति द्वारा दे दिया गया था बकाया पांच हजार लेने के बाद म्युटेशन करने की बात कहा था जिसके एवज मे राजस्व कर्मचारी को पांच हजार रूपए रिश्वत लेते गिरफ्तार कर अपने साथ लेकर चला गया।वहीं धुरकी प्रखंड सह अंचल कार्यालय मे एसीबी की कार्रवाई को देखकर प्रखंडकर्मी एवं अंचलकर्मीयो मे दहशत व्याप्त है।
एसीबी पलामू की टीम ने शुक्रवार को धुरकी अंचल कार्यालय के हल्का राजस्व कर्मचारी बीलच्यूस केरकेट्टा को जमीन म्युटेशन कराने के एवज मे पांच हजार रिश्वत लेते हुए अंचल कार्यालय
प्रकाशित तिथि -
May 11, 2018
-----------
रिपोर्टर -Vivekanand
गढ़वा, नगर उंटारी, रंका अनुमंडल तथा गढ़वा जिले की आस - पास की ख़बर सबसे पहले पाने के लिए डाउनलोड करें Nutan TV Mobile App अपने Play Store से
इस खबर को शेयर करें
Labels:
Breaking News,
Slide News
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment