गढ़वा: नगरउंटारी थाने के हुलहुला गांव में पीएम आवास निर्माण में छज्जा निकालने को लेकर हुए विवाद में मारपीट हो गयी। इस घटना में दोनो पक्ष के आधा दर्जन लोग घायल हो गये। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल गढ़वा में चल रहा है। घटना के संबंध में प्राप्त सूचना के अनुसार लाभुक नंदु राम का पीएम आवास का निर्माण कार्य चल रहा था। इस क्रम में छज्जा निकालने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट की नौबत आ गयी। घायलों में पुनीया देवी, जगन्नाथ राम, नंदु राम, नीतिश कुमार, चन्देश राम तथा दिलवा देवी के नाम शामिल हैं।
पीएम आवास का छज्जा निकालने को लेकर उत्पन्न विवाद में मारपीट, महिला समेंत आधा दर्जन लोग घायल, मामला नगरउंटारी के हुलहुला गांव का
प्रकाशित तिथि -
May 21, 2018
-----------
रिपोर्टर -nutan tv garhwa rabindra
गढ़वा, नगर उंटारी, रंका अनुमंडल तथा गढ़वा जिले की आस - पास की ख़बर सबसे पहले पाने के लिए डाउनलोड करें Nutan TV Mobile App अपने Play Store से
इस खबर को शेयर करें
Labels:
Breaking News,
Garhwa News,
Palamu News,
Ranka News
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment