गढ़वा: समाहरणालय स्थित कांफ्रेंस हाॅल में सोमवार को उपायुक्त डा. नेहा अरोड़ा समाज कल्याण पदाधिकारी एवं महिला प्रवेक्षिका के साथ बैठक कर समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री लाडली योजना, कन्यादान योजना, मातृ वंदना योजना आदि के ंबारे में जानकारी ली।
उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि लक्ष्य के अनुरूप सभी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचायें। सभी योजनायें बहुत ही महत्वपूर्ण है। योजना का लाभ लेने वाले सभी व्यक्ति को इसका लाभ अवश्य दें। समाज कल्याण विभाग द्वारा जिले मंे एक लाख 69 हजार लाभुकों का आधार सिडिंग करने का लक्ष्य रखा गया था। लकिन मात्र 18 हजार लाभुक का ही आधर सिडिंग हुआ है। जो कि पूरे झारखंड में सबसे खराब स्थिति में न. वन पर है। उपायुक्त ने उपस्थित पदाधिकारियांे को फटकार लगाते हुए कहा कि अविलंब लाभुको का आधार सिडिंग कर जिले की स्थिति में सुधार करें। उन्होंने उपस्थित महिला प्रवेक्षिका को निर्देश देते हुए कहा कि जिले के सभी कुपोषित बच्चों को चिन्हित कर उन्हें कुपोषण उपचार केंद्र में भेजें। सभी आंगनबाडी केंद्रों में बच्चों के उपस्थिति सत प्रतिशत सुनिश्चित करे। आंगनबाडी केंद्र से संबंधित सूचना के लिए एक फार्मेट तैयार किया गया हैं। उसे 31 मई तक भरकर जिला को उपलब्ध करायेे। बैठक में उपायुक्त डा. नेहा अरोड़ा के अलावे प्रभारी समाज कल्याण पदाधिकारी मधु मिश्रा सहित सभी सीडीपीओ एवं प्रवेक्षिका मौजूद थी।

No comments:
Post a Comment