नशा मुक्ति अभियान।शराब बनाने वाली सामग्री को नष्ट किया गया।



 खरौन्धी- प्रखण्ड के अरंगी पंचायत के अरंगी खास, कसीअढ़वा, गटिअरवा, तोरलावा, दामर, किसुनआरा में थाना प्रभारी विजय कुमार सिह के नेतृत्व मे रविवार को नशा मुक्ति अभियान चलाया गया । इस दौरान गांव के महिलाये तथा पुरुषो ने एकजुट होकर पंचायत में नशा मुक्ति का संकल्प लिया । अभियान से प्रेरित होकर गांव में शराब बनाने वालो ने स्वयं प्रसासन के समुख शराब तथा जावां महुआ निकालकर रख दिया । जिसे प्रसासन तथा जन प्रतिनिधियो ने वही नष्ट कर दिया । साथ ही अभियान के दौरान थाना प्रभारी तथा जन प्रतिनिधियों ने नशा मुक्ति अभियान के प्रति लोगो को जागरूक किया । नशा मुक्ति  अभियान में शामिल लोगो ने घर-घर जाकर शराब बनाने तथा शराब पीने से मना किया । उपप्रमुख गोरखनाथ चौधरी तथा मुखिया शिवकुमार यादव ने लोगों से कहा प्रखण्ड़ में प्रसासन द्वारा नशा मुक्ति अभियान कार्यक्रम पिछले कई रविवार से चलाया जा रहा है जो सराहनीय कार्य हेै । इस कार्यक्रम को सफल करने के लिए आपलोग प्रसासन का भरपुर सहयोग करे । नशा सेवन से समाज में कई कुरुतिया फैलता हैं । थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह ने कहा शराब से हमारे मां बहनों को सबसे अधिक कठिनाइयो का सामना करना पड़ता है । थाना प्रभारी ने कहा नशा मुक्ति अभियान में लोगो का भरपूर सहयोग मिल रहा हैं । अभियाम के बाद शराब बनाने वाले तथा शराब पीने वाले लोगों पर कार्यवायी की जायेगी । गांव की महिलाये तथा पुरुषो ने प्रसासन के सन्मुख गांव में शराब बनाने तथा शराब सेवन नहीं करने का संकल्प लिया । अभियान में एएसआई अखिलेश सिंह, सिरिश्चंद महतो, पूर्व मुखिया रामनाथ मेहता, राजकरन राम, रामपृत चौधरी, लीलव देवी, बबिता देवी, किस्मतिया देवी सहित पुलिस जवान तथा महिला पुरुष शामिल थे 

No comments:

Post a Comment