आषिष दुबे के मामले में एसपी पर प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग कराते हुए कलमबंद हड़ताल पर गए अधिवक्ताघटना के विरोध निकाला मौन जुलूस ।






गढ़वाः अधिवक्ता अषिष दुबे प्रकरण को ले गढ़वा जिला अधिवक्ता संघ ने आज और सख्ती दिखलाते हुए , अनिष्चित कालीन कलमबंद हड़ताल पर जाने का निर्णय लेते हुए , हडताल पर चले गए है। इससे आज व्यवहार न्यायालय में गढ़वा के अधिवक्ताओ ने काम नही किए , जिससे न्यायालय का कामकाज ठप सा हो गया हैं। 
दरअसल गढ़वा जिला अधिवक्ता संघ ने आज इस मामले को ले सुबह ही एक आपात बैठक किया । बैठक में अधिवक्ताओं ने सर्वसम्मति से अषिष के सदर अस्पताल के फर्ज बयान के आलोक में प्राथमिकी दर्ज नही किए जाने पर क्षोभ जताते हुए निर्णय लिया है कि जब तक पुलिस अधिक्षक मो अर्षी एवं उक्त घटना में इनके सहयोगी बाॅडीगार्ड व संबंधित थाना प्रभारी की गिरफतारी , स्थानांतरण एवं इन सबों के विरूद्ध प्रथमिकी दर्ज करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत नही किया जाता , तबक सभी अधिवक्ता पेनडाउन हड़ताल पर रहेगे एवं कोइ काम नही करेगें। बैठक के बाद इस निर्णय को अमल में लाते हुए अधिवक्ताओं ने निर्णय प्रति प्रधान जिला सत्र न्यायधीष तथा उपायुक्त गढ़वा को उपलब्ध करा दिया है। बैठक में संघ के अध्यक्ष अलख निरंजन चैबे, सचिव भृगुनाथ चैबे परेष तिवारी, करूणानिधी तिवारी आदि मौजुद थे। 
इधर इस घटना के विरोध में जस्टिस फोर अषिष मोर्चा  की ओर से गढ़वा टाउनहौल से  मुहं मे काला पटी बांधकर मौन जुलूस निकाला गया। जुलूस में षामिल मोर्चा  कार्यकर्ता मेन रोड होते मझिआंव रोड तक गए , वहां से वापस होकर रंका मोड़ पहुंचे । मौन जुलूस में  विपूल धर दुबे, सोनू सिंह अंकित दुबे , अषिष बैद्य आदि मौजुद थे। 
वहीं राष्ट्रीय युवा वाहिनी सेना गढ़वा की बैठक संगठन के गढवा जिला अध्यक्ष अभिषेक तिवारी की अध्यक्षता मे हुइ। बैठक में घटना की निंदा करते हुए चेतावनी दिया गया एक सप्ताह के अंदर दोषी पुलिस र्किर्मयो पर कार्रवाइ नही हुइ तो परषुराम सेना सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होगी। 

No comments:

Post a Comment