कांडी: थाना क्षेत्र के कांडी-भवनाथपुर मुख्य सड़क स्थित ढ़बरिया कब्रिस्तान के पास एक टेंपू दुर्घटना में चार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना शुक्रवार ढ़ाई बजे दिन की है। इसमें 50 वर्षीय एक व्यक्ति की हालत गंभीर है। उसे एंबुलेंस के द्वारा गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जबकि मझिगावां गांव निवासी 32 वर्षीय राम जी बियार को भी गंभीर चोटें आईं है। इधर घायल दो व्यक्ति गाड़ी पकड़ कर अपने घर चले गए। बिना नंबर का टेंपू कांडी से छड़ लोडकर तथा सवारी लेकर मझिगावां जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टेंपू काफी तेज रफ्तार से था रही थी। ढबरिया कब्रिस्तान के पास तीखा मोड़ होने की वजह से टेंपू अनियंत्रित होकर उलट गई। अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कांडी में ड्यूटी पर तैनात डा. तारीक अनवर ने बताया कि गंभीर रूप से घायल व्यक्ति का दवा के अभाव समुचित इलाज नहीं हो सका। इसी वजह से इसे एंबुलेंस द्वारा गढ़वा भेजा जा रहा है।
कांडी के ढ़बरिया मे टेम्पो पलटा, चार लोग हुए घायल
प्रकाशित तिथि -
May 04, 2018
-----------
रिपोर्टर -nutan tv garhwa rabindra
गढ़वा, नगर उंटारी, रंका अनुमंडल तथा गढ़वा जिले की आस - पास की ख़बर सबसे पहले पाने के लिए डाउनलोड करें Nutan TV Mobile App अपने Play Store से
इस खबर को शेयर करें
Labels:
Breaking News,
Garhwa,
Ranka News,
Slide News
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



No comments:
Post a Comment