विवाह समारोह में सम्मिलित होने जा रहे परिवार के एक सदस्य की मौत , एक दर्जन हुए घायल





माझिआव: माझिआव विशुनपुरा मुख्य पथ पर पूरहे गांव में तेज रफ्तार के कारण टेंपो पलटने से शादी समारोह में अपने रिश्तेदार के घर जा रहे हैं एक ही परिवार के एक दर्जन लोग घायल हो गये। जबकि इन घायलों में से एक मझिआंव थाना पुरहे गावं की चिंता देवी 40 बर्ष की इलजा के दौरान सदर अस्पताल गढ़वा में मौत हो गयी है। इस दुर्घटना के बाद टेंपो पलटते ही टेंपो चालक फरार हो गया। आसपास के लोगों द्वारा सभी घायलों को टेंपो से निकालकर 108 एंबुलेंस सभी घायलों को माझिआव रेफरल अस्पताल लाया गया।
घायलों में चिंता देवी और रिंकी देवी की गंभीर स्थिति  देखते हुए सदर अस्पताल गढ़वा रेफर किया गया। जहां पर इलाज के दौरान ही चिंता ने दम तोड़ दी जबकि घायलों में जतरो बंजारी के रामजी रजवार उनकी पत्नी मानमती  देवी, पुत्र रामलाल रजवार, विमला देवी, सरिता देवी, दिलीप रजवार, विशुनपुरा निवासी अशोक रजवार और उसकी पत्नी रिंकी देवी आदिम शामिल हैं। घायलों ने बताया कि हम सभी अपने रिश्तेदार के यहां पलामू जिले के तीसीबारा गांव स्थित एक शादी समारोह में जा रहे थे

No comments:

Post a Comment