गढ़वा: रमजान के पवित्र महीने की पहली जुम्मा पर शुक्रवार को मुसलमान धर्मावलंबियों ने मस्जिदों में रमजान की नमाज अदा की। इस दौरान प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मस्जिदों में नमाज के लिए रोजेदारों की भीड़ देखी गई। नमाज में बच्चे,युवा, बुजूर्गों की भारी तादात दिखाई दी । नगर उंटारी मस्जिद ,बरडीहा मस्जिद, नरही मस्जिद, कुशड़ण्ड मस्जिद, कोइन्दी मस्जिद में भी काफी संख्या में रोजेदारों ने जुम्मे की नमाज अदा की।
सभी मस्जिदों में तकरीर का भी आयोजन किया गया। जिसमें नगर उंटारी जामा मस्जिद के इमाम मौलाना अमीरुदीन साहब ने कहा कि हजरत मोहम्मद साहब ने फरमाया है कि रमजान के एक दिन पूर्व तुम्हारे उपर एक महीना आ रहा है। जो हजार महीनों से बेहतर है। इस महीने में अल्लाह की रहमत व बरक्कत बेशुमार होती है। उन्होंने कहा कि रमजान के महीने बरक्कत की होती है। इस महीने में जन्नत की दरवाजा खोल दी जाती है। बरडीहा मस्जिद इमाम हाफिज मनुवर आलम ने बताया कि मुसलमान के लिए सबसे पवित्र महीना माहे रमजान होता है। रमजान में ही कुरान अवतरित हुआ है। जो इस माह में रोजा रखकर रात में इबादत करता है उसके पिछले सारे गुनाह माफ हो जाते हैं। मौके पर सदर कलाम खान सरपरस्त तस्लीम खान, नसरुल्लाह खान, तस्लीम खान महमूद आलम सीनियर, आफताब फूनु,साहिद नवाज, अरमान खतरी, बरडीहा मस्जिद में मो आबिद हुसैन डॉ ताहिर हुसैन अमिर हसन अंसारी वकील अहमद अब्दुल हाफीज अंसारी सहित बड़ी संख्या में रोजेदार शामिल थे।



No comments:
Post a Comment