उपायुक्त डा. नेहा अरोड़ा ने किया ओडीएफ कार्यो की समीक्षा 31 मई तक प्रखंडो में शौचालय निर्माण कार्य पूर्ण कराने का निर्देश।


गढ़वा: उपायुक्त डॉ. नेहा अरोड़ा ने समाहरणालय के सभाकक्ष में जिले के सभी  बीडीओ व एसबीएम कर्मचारियों के साथ बैठक कर सभी प्रखंडों को खुले में शौच से मुक्त करने के कार्यों की समीक्षा की। उपायुक्त ने जिले के सभी बीडीओ को 31 मई तक अपने-अपने प्रखंडों में शौचालय निर्माण का कार्य पूर्ण कराते हुए ओडीएफ घोषित करने का निर्देश दिया। कहा की लाभुक निर्माण सामग्री के लिए परेशान नहीं हो इसका ध्यान रखें। समय पर सबको निर्माण सामग्री उपलब्ध कराएं। शौचालय बनाने में सहयोग करें। कहा कि इस कार्य के लिए संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी एवं खनन पदाधिकारी से बीडीओ मदद लें। ताकि निर्धारित समय सीमा के भीतर शौचालय का निर्माण शतप्रतिशत पूर्ण किया जा सके। उपायुक्त ने सभी बीडीओ को सप्ताह में एक दिन उड़नदस्ता दल के साथ बैठक करने का निर्देश दिया। साथ ही पेयजल विभाग के कनीय अभियंता को बीडीओ द्वारा ग्रामवार प्रतिनियुक्त कर्मचारियों को तकनीकी प्रशिक्षण देने को कहा गया। उपायुक्त ने इस कार्य में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को भी शामिल करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिले के सभी निष्क्रिय मुखिया की पहचान कर उनकी सूची तैयार करें और उनका वित्तीय अधिकार जब्त करें। बैठक में उप विकास आयुक्त चंद्रमोहन कश्यप समेत सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment