बीडीओ ने किया विभिन पदाधिकारियों के साथ बैठक कहा गांव के विकास के लिए जनप्रतिनिधि व शिक्षक साथ कर करें काम।

बंशीधर नगर: प्लस टू उच्च विद्यालय के सभागार में शुक्रवार को प्रखण्ड के सभी मुखिया, बीडीसी, लोक शिक्षा केन्द्र के प्रेरक व प्रधानाध्यापकों की बैठक प्रखण्ड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी महेन्द्र राम ने उपस्थित जन प्रतिनिधियों, प्रेरको व प्रधानाध्यपको को प्राथमिक शिक्षा के लिए सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी विस्तार से दिया। उन्होंने कहा कि लोक शिक्षा केन्द्र का संचालन करने का उद्देश्य सरकार की बिभिन्न योजनाओं की जानकारी देना भी है। यह एक सूचना खिड़की है। उन्होने कहा कि इन योजनाओं की जानकारी सभी जनप्रतिनिधियों के लिए भी जरूरी है। बैठक को संबोधित करते हुए प्रखण्ड विकास पदाधिकारी मुरली यादव ने कहा कि विद्यालय व गाँव के विकास के लिए जनप्रतिनिधि व शिक्षक समन्वय बनाकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि शिक्षक सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दे जिससे उस योजना का लाभ ग्रामीण उठा सकें। मुखिया संगीता श्रीवास्तव ने कहा कि शिक्षक विद्यालय में साफ सफाई पर भी ध्यान दे। बैठक में प्रखण्ड प्रमुख,व केवल दो मुखिया के अलावे कोई जनप्रतिनिधि उपस्थित नही हुए।

No comments:

Post a Comment