गढ़वा जिले में तूफान से कच्चा मकान का छत उड़ा, सैकड़ों पेड़ धाराषाय




गढ़वा: जिला मुख्यालय गढ़वा समेत जिले के विभिन्न हिस्सोें में आज सुबह चार बजे आए तेज हवा व तुफान के बीच बारिष से काफी नुकसान पहुंचा है। तुफान के कारण गढ़वा जिला मुख्यालय में बिजली का तार दर्जनों जगह पर टुटने के कारण विद्युत सेवा करीब दस घंटे तक बाधित रहा वहीं जिले के विभिन्न हिस्सों में भारी संख्या में पेड़ टुटकर बिखर गये हैं। साथ ही भारी संख्या मे पेड़ पौधे व कच्चा मकान को नुकसान होने की खबर है।

  भवनाथपुर प्रखंड के धनीमंडरा निवासी शिवकुमार बियार का घर  तूफान में पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पीड़ित परिवार ने सीओ से सहायता की गुहार लगाई है। तूफान में शिवकुमार बियार कच्चा घर का करकट का छत उड़ गया जिससे पूरा परिवार  बगैर छत के रहने को मजबूर है। जबकि तूफान सें रंका, मानपुर, हुरदाग, सोनपुरवा, पालेह, भलुआनी, खपरो, दौनादाग, खरडिया आदि गांव में छत से खपड़ा आदि तूफान से उड़ा ले गया । साथ ही सैकड़ो  पेड़ धाराषायी हो गए । हुरदाग पुल के पास  विषाल कहुआ के पेड़ रोड पर गिरने से गढ़वा अंबिकापुर मार्ग कुछ घंटों बाधित रहा। मानपुर निवासी अरवा बीवी का एल्बेसटर से बना घर तूफान में  उड़ गया है।



No comments:

Post a Comment