संवेदक के खाते में पैसे न भेज किसी अन्य के खाते में ट्रांसफर कर दी गई राशि, मामला विश्रामपुर नगर परिषद का


विश्रामपुर: विश्रामपुर नगर परिषद के कर्मचारियों की एक बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। नगर परिषद में कार्य कराने वाले संवेदक के अकाउंट में पैसे को न भेज गोदरमा गांव निवासी नवीन पांडेय के खाते में पैसे को ट्रांसफर किया जाता है। जिसकी जानकारी किसी को नहीं। इसका खुलासा संवेदक ओम प्रकाश गुप्ता की ओर से की गई। बताया गया कि बार-बार कार्यालय में जाकर पैसे के भुगतान किए जाने की मांग की जा रही थी। कार्यालय की ओर से पैसे भुगतान कर दिए जाने की बात कही गई। साथ हीं संवेदक को वह खाता संख्या भी उपलब्ध कराया गया जिसमें 7 मार्च 2018 को पैसे का ट्रांसफर किया गया था। संवेदक ने बैंक में जाकर उक्त खाते की जांच कराई। वह खाता नगर परिषद क्षेत्र के गोदरमा गांव निवासी नवीन पांडेय का बताया जा रहा है। जिसमें नगर परिषद कार्यालय की ओर से 2 लाख 32 हजार 8 सौ 11 रूपय ट्रांसफर किए गए हैं। वहीं इसकी जानकारी नवीन पांडेय को भी नहीं। संवेदक की ओर से नवीन पांडेय से संपर्क स्थापित किया गया। साथ हीं घटना की जानकारी दी गई। जिस पर नवीन स्पष्ट लहजे में कहा कि नगर परिषद की ओर से ऐसा क्यों किया गया। साथ हीं बैंक से स्टेटमेंट ली गई। जिसमें पैसे बताये जा रहे हैं। वही पैसा वापस करने से वह इंकार किया। कहा कि विभाग पैसे की मांग करें तो उन्हें कोर्ट में वापस की जाएगी। नगर परिषद अपनी नाकामी को छुपाने के लिए गोदरमा गांव निवासी नवीन पांडेय के ऊपर पैसा वापस करने के लिए मौखिक दबाव बना रही है। जिसमें नवीन पांडेय का किसी भी तरह की संलिप्तता नहीं है।



No comments:

Post a Comment