डीटीओ के हस्तक्षेप के बावजुद मनमाना किराया वसुल रहे हैं टेम्पो चालक



गढ़वा: भवनाथपुर में ऑटो चालको द्वारा यात्रियों से जबरन भवनाथपुर से टाऊनशिप के लिये दस रुपया  किराया वसूला जा रहा है। गढ़वा डीटीओ के निर्देश के बावजूद टेम्पो चालक मनमाना किराया वसुल रहे है।

उल्लेखनीय है कि उक्त रुट में टेम्पो चालक द्वारा महज तीन किमी के लिये दस रु किराया वसूली की खबर प्रमुखता से विभिन्न अखबारों में प्रकाशित होने के बाद उक्त समस्या के निराकरण के लिए गढ़वा डीटीओ लक्ष्मीनारायण प्रसाद एवं टेम्पो चालको के बीच बीते आठ अप्रैल को थाना परिसर में बैठक हुई थी। बैठक में सर्वसम्मति से टाउनशिप से प्रखंड कार्यालय तक टेम्पो चलाने एवं न्यूनतम पांच रु या प्रति किमी एक रु0 किराया लेने की सहमति बनी थी। किन्तु उक्त बैठक में लिए गए निर्णय के वावजूद टेम्पो चालक द्वारा यात्रियों को प्रखंड कार्यालय तक तो नही ही पहुचाया जा रहा है किराया भी दोगुुुणा वसुला जा रहा है।



No comments:

Post a Comment