-पुलिस ने किया तीन वारंटी को गिरफ्तार, भेजा जेल


विश्रामपुर (पलामू): विश्रामपुर पुलिस ने विभिन्न मामलों में फरार चल रहे तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. विश्रामपुर थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के भंडार गांव निवासी भागीरथी राम,जयमंगल राम व जितेंद्र राम के खिलाफ न्यायायलय द्वार गिरफ्तारी वारेंट जारी किया गया था.पुलिस को सूचना मिली कि तीनों आरोपी अपने-अपने घर आये हुये है.पुलिस उनके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.

No comments:

Post a Comment