कांडी: कांडी प्रखंड कार्यालय के सभागार में बुधवार को ग्राम स्वराज अभियान के तहत एक दिवसीए कृषक कल्याण कार्यशाला का आयोजन कृषि पशुपालन व सहकारिता विभाग गढ़वा के द्वारा किया गया। जिसका शुभारंभ बीडीओ गुलामसमदानी बीस सूत्री अध्यक्ष रामलाला दुबे मंत्री प्रतिनिधि ललित बैठा विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह बीसीओ संजय सिंन्हा बीटीएम रंजीत कुमार सिंह टी भी बी एस एस कुल्लू ने संयूक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कार्यशाला में किसानों कि आय दुगुनी करने हेतु श्री विधि से फसल लगाने विज कि उपचार मिट्टी की जांच स्वी विधि ईत्यादि कई प्रकार की खेती संबधित जानकारियाँ बीटी एम रंजीत कुमार सिंह के द्वारा किसानों के बीच दी गयी । बीडीओ ने किसान मित्र बागवान मित्र आर्य मित्र व किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार कि सोंच है कि किसानों कि आय किस तरह से दोगुनी किया जाय । लागत कम हो उपज अधिक जबतक किसान खुशहाल नही रहेंगे राज्य व देश कि विकास सम्भव नही ।बीस सूत्री अध्यक्ष रामलाला दुबे ने कहा कि मेरा देश कृषि प्रधान देश है अतः कृषकों को जागरू करने हेतु किसान मित्र बागवान मित्र आर्य मित्रों के माध्यम से कृषि संबंधित सभी कृषकों के विच कई महत्वपूर्ण जानकारियाँ दिया गया ।साथ ही वैसे किसान खेती के अलावें अन्य प्रकार का लाभ लेना चाहें तो पशुपालन सहकारिता बिभाग द्वारा गौ पालन मछली पालन दुग्ध उत्य पादन शहद पालन के अलावें अन्य प्रकार कि लाभ से किसानों का दुगुनी आय किया जा सकता है । मौके पर किसान मित्र निरज कुमार दुबे शंभु पासवान हरेन्द्र तिवारी तुला देवी विकास सिंह विरेन्द्र साव दिलीप पासवान रविकांत तिवारी सुरज कुमार अनिल मेहता अनुप मेहता मिथिलेश पाण्डेय के अलावें कई लोग मौजूद थे ।


No comments:
Post a Comment