पुलिस ने चलाया वाहन चेंकिंग अभियान, 13 वाहन जब्त, काटा गया चलान

-
विश्रामपुर (पलामू): सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान विश्रामपुर पुलिस लगतार वाहन चेंकिंग अभियान चला रही है. बुधवार को भी पुलिस ने वाहन चेंकिंग अभियान चलाया.वाहन चेकिंग अभियान के तहत पुलिस ड्राइवरी लाइसेंश, हेलमेट, जूत्ता,गाड़ी का पंजीयन, बीमा सहित कई जांच की. इसके अलावा चारपहिया व बड़े वाहनों की भी जांच की गयी. पुलिस ने कमांडर, टेम्पू व बसों पर ओवर लोड की भी जांच की. वाहन चेंकिंग अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार खुद कर रहे थे. श्री कुमार ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान 13 मोटरसाइकल जब्त किया गया है.सभी का चलान काट कर परिवहन विभाग को भेज दिया गया है.उन्होंने कहा कि वाहन चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा.

No comments:

Post a Comment