गढ़वा शनिवार से शिवानी तिवारी ने गढ़वा के नए पुलिस अधीक्षक के रूप में काम करना शुरू किया। शुक्रवार की देर शाम उन्होंने गढ़वा में योगदान दिया था। कार्यभार संभालने के बाद पत्रकारों से मुखातिब शिवानी ने कहा कि अपराध व नक्सल उन्मूलन उनकी पहली प्राथमिकता में शामिल हैं। सबके सहयोग से ही जिले को अपराध व नक्सलमुक्त बनाया जा सकता है। एसपी ने कहा कि अभी कार्यभार संभाला है। विभिन्न विषयों एवं मुददों के बारे में जानकारी ले रही हैं। हर मुददे व समस्या समाधान की दिशा में काम किया जाएगा। समस्याओं के समाधान में जनता का सहयोग अपेक्षित है। बगैर जनता के सहयोग के कोई भी काम सफल नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि भटके हुए लोग सही रास्ता चुनें और मुख्यधारा से जुड़कर सामान्य जीवन जीएं। आम लोगों की सेवा के लिए पुलिस हमेशा तत्पर है। मालूम हो कि शिवानी तिवारी 2011 बैच की आईपीएस ऑफिसर हैं। इसके पूर्व वे कोडरमा की एसपी थीं। एम अर्शी के गढ़वा से स्थानांतरण के बाद शिवानी का पदस्थापना गढ़वा किया गया है। वह गढ़वा की 25 वीं एसपी हैं।
सभी के सहयोग से होगा अपराध व नक्सल उन्मूलन रू शिवानी
प्रकाशित तिथि -
May 19, 2018
-----------
रिपोर्टर -nutan tv garhwa rabindra
गढ़वा, नगर उंटारी, रंका अनुमंडल तथा गढ़वा जिले की आस - पास की ख़बर सबसे पहले पाने के लिए डाउनलोड करें Nutan TV Mobile App अपने Play Store से
इस खबर को शेयर करें
Labels:
Breaking News,
Garhwa,
Nagar News,
Slide News
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment