विशुनपुरा।गढ़वा। जतपुरा हत्याकांड के वर्षी पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन


।   चर्चित जतपुरा हत्याकांड के वर्षी पर मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई।एवम उनके प्रतिमा स्थापित करने के लिये भूमिपूजन किया गया।यादव महासभा जिला इकाई द्वारा गांव के रेहड़ा चौक पर श्रधांजलि सभा समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत हत्याकांड में मृत निरंजन यादवएविमलेश यादवएउदय यादव की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झाविमो के जिला अध्यक्ष सूरज गुप्ता ने कहा कि गांव की प्राकृतिक संपदा को लुटने से बचाने में अपनी जान गवाने वाले सही मायने में शहिद कहलाते हैं।उन्होंने सरकार की नीतियों की आलोचना की।भाजपा नेता उमेन्द्र यादव ने कहा कि गांव के युवाओं की शहादत बेकार नही जाएगी।इन्हें न्याय मिलेगा इसके लिए से संघ लड़ाई लड़ रही है।राजद के शम्भू राम चंद्रवंशी ने कहा कि पूरे राज्य से प्राकृतिक संपदा लुटने की होड़ मची है।जिसका जिमेवार सरकार की गलत नीति है।यादव महासभा की ओर से प्रतिमा निर्माण में 11000 रु नगद सहयोग किया गया।कार्यक्रम की अध्यछता सुनील यादव एवं संचालन अजय यादव ने किया।। इनकी रही उपस्थिति.युवा नेता मुन्ना गुप्ताए सुरेश भंडारीए ओमप्रकाश यादवए उमाकांत यादवए अखलेश यादवएरामा शंकर यादवएसंतोष यादवएश्यामशुन्दर चन्द्रवँशीए नवल किशोर गुप्ताए बरुन बिहारी यादवए सुरेंद्र यादवए केश्वर रामए रामदुलार यादवए सुनील यादवए रामचरित्र पाठक सहित कई लोग मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment