गढ़वा मेन रोड से तीन लाख रूपये व्यवसायी के मोटरसायकिल के डिक्की से उड़ा ले गए उच्चके



गढ़वा: गढ़वा शहर के भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य शाखा  से तीन लाख रूपये निकासी कर शनिवार को दोपहर बारह बजे मोटरसायकिल की डिक्की में रखकर निकले, इसी शहर का व्यवसायी सत्येन्द्र गुप्ता का तीन लाख रूपये  कन्या मध्यविद्यालय के पास मेन रोड से उच्चके ले उड़े। जहां से उच्चके मोटरसयकिल से तीन लाख रूपये ले उड़े उसकी दुरी निकासी बैंक से करीब पांच सौ मीटर पर है। घटना के समय व्यवसायी मोटरसयकिल एक सोनाचांदी दुकान के सामने खड़ा कर बस सड़क को पार कर दुसरे छोर के एक दुकान में गया था , जहां से महज दस मिनट के अंतराल पर जब लौट कर आया तो अपना मोटरसयकिल का डिक्की का लाॅक टुटा देख उसका होष उड़ गया । डिक्की से पैसा गायब था , सामने के सोना चांदी दुकानदारो को तक इसकी भनक नही लगी , इसे लेकर सभी हैरान व परेशान  हैं । पुलिस विभाग भी इस घटना को ले कुछ ज्यादा ही परेशान है , क्योंकि जिले की नवपदस्थापित पुलिस कप्तान शिवानी तिवारी ने आज कमान ही सम्हाली थी कि यह बड़ी घटना घट गयी । हलाकि गढवा शहर के लिए यह नइ घटना नही है,पिछले चैदह मइ को ही एक महिला पीएनबी गढ़वा से उन्नचास हजार रूपये निकासी कर टेम्पो से लौट रही थी , तभी उसके झोला को उच्चका चलती टेम्पो से लेकर फरार हो गया था, इस घटना का सीसीटीवी में कैद भी हो चुका था , बावजूद पुलिस इसे अनुसंधान में तत्परता नही दिखलाइ , पुलिस का लापरवाही देखिए कि जिस सी सी टीवी मे यह घटना कैद हुआ था , उसका फुटेज तक देखना उचित नही समझा था। हलाकि महिला की तत्परता से एक आदमी इस घटना का पकड़ा गया , मगर शायद छिनतई कि इस घटना को ले गढ़वा पुलिस सर्तक हो जाती तो दिन दहाड़े शहर के मेनरोड से ऐसी घटना दुबारे नही घटती । हालाकि आज गढ़वा पुलिस की तत्परता थोड़ी बढ़ी दीखी , डीएसपी औरा गढ़वा थाना प्रभारी दोनों घटना की खबर पाकर तुरंत वहां   पहुंचे 

No comments:

Post a Comment