गढ़वा: कांडी थाना क्षेत्र के डेमा गांव में शुक्रवार को पालतू मुर्गा मार कर खा जाने के आरोप में पड़ोसी से हुये नोकझोक में मारपीट हो गयी। इस घटना में मीना देवी घायल हो गयी। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा में भर्ती कराया गया है। प्राप्त सूचना के अनुसार मीना देवी का मुर्गा खो गया था। उसने अपने मुर्गे के बारे में पड़ोसी से जानकारी ली। बात विवाद तक पहंुचते हुए नोकझोक से मारपीट में तब्दील हो गयी जिससे मीना देवी घायल हो गयीं। उन्हे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अन्य घटना के अनुसार रंका थाना के खपरो गांव निवासी विशाल व रुपेश टेम्पु से गिरकर घायल हो गया। उनका इलाज सदर अस्पताल गढ़वा में चल रहा है।
पालतू मुर्गा मार कर खा जाने के आरोप को लेकर हुई नोकझोक में मारपीट महिला हुई घायल, सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज।
प्रकाशित तिथि -
May 18, 2018
-----------
रिपोर्टर -nutan tv garhwa rabindra
गढ़वा, नगर उंटारी, रंका अनुमंडल तथा गढ़वा जिले की आस - पास की ख़बर सबसे पहले पाने के लिए डाउनलोड करें Nutan TV Mobile App अपने Play Store से
इस खबर को शेयर करें
Labels:
Breaking News,
Garhwa,
Garhwa News,
Nagar News
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment