सभी 21 वार्डों में 1159 एलईडी लाईट लगाने का निर्णय
ईईएसएल कंपनी के साथ हुआ करार, सात वर्षो तक कंपनी करेगी रखरखाव
गढ़वा: नगर परिषद गढ़वा के सभी वार्डो मे एलईडी लाइट लगाने को लेकर मे0 ईईएसल कंपनी के प्रतिनिधि के साथ बैठक संपन्न हुयी। बैठक में से स्थानीय विधायक सतेंद्र नाथ तिवारी भी उपस्थित थे। बैठक में निर्णय लिया गया कि नगर परिषद के सभी 21 वार्डों में एलईडी लाईट लगाया जाएगा।
बैठक में कई बिन्दुओं पर चर्चा की गयी। निर्णय लिया गया कि अभी तक शहर में 775 सोडियम वेपर पहले से लगाये गये थे। उसे पूरी तरह से बदल कर 90 वार्ड एवं 45 वार्ड का एलईडी लाइट लगाया जाएगा। 21 वार्डो के सभी पोल जो खाली पहले से है या नया पोल लगा है सभी पोल पर 45 वार्ड का लाइट लगाया जाएगा। इसका रखरखाव 7 वर्षों तक ईईएसएल के कंपनी के द्वारा किया जाएगा। 7 वर्षों के पश्चात नगर परिषद को हस्तांतरित किया जाएगा। इससे 80 परसेंट बिजली बिल की बचत होगी। इस कार्य के लिए गढ़वा नगर परिषद को अधिष्ठापन एवं रख रखाव के लिए 2 लाख 80 हजार रुपया प्रतिवर्ष बिजली बिल देना होगा। पूरे गढ़वा शहर में 1159 एलईडी लाइट लगाया जाएगा। जिसमें की 775 पहला फेज में और बाकी दूसरे फेज में लगाया जाएगा। इस मौके पर मुख्य रूप से मुख्य अतिथि के रुप में विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी, कार्यपालक पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी प्रदीप कुमार ,विधायक प्रतिनिधि संतोष कुमार केसरी ,और नगर परिषद के 21 वार्डों के सभी वार्ड पार्षद गजाला सिद्दीकी ,रेनू देवी ,दिनेश गोड़, अंजू देवी, घनश्याम प्रसाद, दुर्गा देवी ,कमला देवी, स्नेहा देवी, सत्यवती देवी ,आलोक रंजन, चंदन देवी, रश्मि सिन्हा ,अनीता देवी ,मीरा कुमारी, मनोज कुमार महतो ,सविता देवी ,रिंकू कुमारी, यह सभी वार्ड पार्षद मौजूद थे एवं सिटी मैनेजर मुर्तुजा अंसारी एवं कार्यालय के सभी कर्मचारी भी मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment