CS की अध्यक्षता में डेंगू जागरूकता अभियान


आज cs कार्यालय हॉस्पिटल में  CS की अध्यक्षता में डेंगू जागरूकता अभियान के तहत  नगर परिषद अध्यक पिंकी केशरी सभी वार्ड पार्षद तथा डॉक्टर रजक डॉ ज्वाला सिंह डॉ अजीत सिंह जी ने एक कार्य साला का आयोजन किया,इसमें डेंगू से बचने का उपाय नगर परिषद अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों के बीच इस मीटिंग में बताया गया कि गाड़ी का जो टायर होता है उसे इधर उधर ना फेखे  क्योंकि बरसात के दिन में उसमें पानी जमा हो जाता ह,ै कूलर में पानी हर एक दो दिन पर बदले उससे भी डेंगू फैलने की समस्या उत्पन्न हो जाती है ,डाभ पीकर ईधर उधर न फेखे ,बाल्टी में 10 दिनों तक पानी किसी भी स्थिति में ना छोड़ें। बताया गया कि मच्छर का समय काटने का सूर्योदय के 2 घंटा पहले सूर्यास्त  के 2 घंटा बाद काटने का समय होता है मच्छर जो है ठंडा स्थान पर रहना पसंद करती है जैसे जूता के अंदर छाता के अंदर पर्दा के अंदर यह मच्छर कभी दीवाल पर नहीं चिपके रहते हैं यह सभी जगहों पर पानी जमा होने के कारण लाखों लाख की सँख्या  में अंडा का जन्म देते है और सभी अंडों से लाखों लाख मच्छर पैदा होते हैं जो कि डेंगू का रुप ले लेते हैं डेंगू का लक्षण होता है मांसपेशी में दर्द काफी बुखार हो जाना हड्डी में दर्द होना जोड़-तोड़ का बुखार हो जाना आंख के पुतली के पीछे दर्द होना मुंह से खून आना लैट्रिन काला होना यह सारे लक्षण पाए जाते हैं इस तरह से नगर परिषद अध्यक्ष पिंकी ने कहा कि डीपीटी एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव होना जरूरी है इस पर cs ने बताया कि हम लोग डीपीटी और ब्लीचिंग पाउडर दे सकते हैं पर उसका  मजदूरी नगर परिषद गढ़वा को देनी होगी इस पर अध्यक्ष ने कहा कि आप उसका कॉस्ट बता दें बोर्ड की बैठक में इसको मैं स्वीकृत कर आऊंगी पर 21 वार्ड में ब्लीचिंग पाउडर और डीपीटी की छिड़काव होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जैसे हॉस्पिटल स्वास्थ्य विभाग के द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में मेडिकेटेड मच्छरदानी का वितरण होता है उसी तरह से नगर परिषद गढ़वा में भी मेडिकेटेड मच्छरदानी का वितरण होनी चाहिए खसरा टी वी सभी से बचाव का भी उपाय डॉक्टर रजक डॉक्टर अजीत सिंह डॉक्टर ज्वाला सिंह ने बताया कार्यक्रम का उद्देश्य था कि वार्ड पार्षदों और अध्यक्ष के द्वारा मीटिंग होने से हर वार्ड में कैंप लगाकर इस तरह का जागरूकता अभियान चलाई जाएगी जिससे कि डेंगू ,खसरा,टी वी, मलेरिया से बचाव जरूरी हैं सरकार इस पर कृतसंकल्प है इस मौके पर नगर परिषद के वार्ड पार्षद संजय कुशवाहा,आलोक चन्द्वन्सी, एवंसभी वार्ड पार्षदगण एंव  सिटी मैनेजर मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment