भवनाथपुर मे शाट-सर्किट से दुकान मे लगी आग, ढ़ाई लाख का संपती जली


भवनाथपुर: स्थानीय कर्पुरी चैक के समीप सागर मोड़ पर गुरुवार की शाम पंकज कुमार गुप्ता के इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में एकाएक आयी अधिक वोल्टेज में बिजली से शॉट-शर्किट हो जाने लगी भीषण आग से ढाई लाख संपति जलकर राख हो गया। बतातें चलें कि गुरुवार की अहले सुबह आयी तेज आंधी व तूफान में बिजली गुल हो जाने के बाद एकाएक शाम को अधिक बोल्टेज में बिजली की सप्लाई होने से इलेक्ट्रॉनिक दुकान में आग पकड़ ली। उस वक्त दुकान बंद था। इस संबंध में दुकानदार पंकज ने बताया कि बिजली नहीं रहने के वजह से सुबह में दुकान बंद करके घर चला गया था। शाम के वक्त बगल के आशुतोष कुमार ने दुकान से धुंआं उठने की जानकारी हमें दी गयी। घर से भागे-भागे दुकान आए तो दे देखे तब तक सारा सामान में आग पकड़ लिया था। आस-पास के लोगों के मदद से आग पर काबू  पाया गया। तब तक दुकान में रखा हुआ लैपटॉप, इनभरटर, बैटरी, प्रिंटर, कॉम्प्यूटर, मोबाइल बनाने के सामान व उपक्रम सहित अन्य सामान करीब ढाई लाख का जलकर राख हो गए। 

No comments:

Post a Comment