बिसुनपुरा प्रखण्ड में अवैध रूप से चल रहे दो ईट भट्ठा समेत एक क्रसर को किया गया ध्वस्त।




बिसुनपुरा: जिला टास्क फोर्स ने शुक्रवार को एक अभियान चलाकर प्रखण्ड में चल रहे अबैध ईट भठे को ध्वस्त कर दिया। यह जानकारी देते हुए जिला खनन पदाधिकारी बिजय ओझा ने बताया कि बटोवा गाँव स्थित कृष्णा यादव के ईट भठे को ध्वस्त किया गया।  वहीं दूसरी कार्रवाई करते हुये चितरी गाँव स्थित अमित कुमार सिंह एव मिथलेश कुमार के ईट भठे को ध्वस्त किया गया। वहीं प्रखण्ड के ओढ़ेया गाँव में अबैध रूप से चल रहे नन्दू साह के क्रेसर को जेसीबी मशीन लगाकर पूरी तरह ध्वस्त कर दिया तथा उक्त सभी लोगो पर कारवाई प्रारम्भ कर दिया गया। मौके पर जिला खनन पदाधिकारी के अलावे एस डी ओ कमलेश्वर नरायण, डी एस पी नीरज कुमार, सी ओ अरुणिमा एक्का, बी डी ओ मुरली यादव, थाना प्रभारी करुणा शंकर दुबे सहित बड़ी संख्या में गाँव के ग्रामीण उपस्थित थे

No comments:

Post a Comment