उपायुक्त ने उज्ज्वला योजना के तहत रसोइगैस वितरण का किया समीक्षा पच्चास फिसदी लक्ष्य हासिल किए जाने पर जतायी नाराजगी।

  
गढ़वा: उपायुक्त डाॅ नेहा अरोड़ा ने रसोइगैस एजेन्सी के प्रतिनिधियों के साथ समाहरणालय के सभाकक्ष में जिले के तेरह प्रखंडों के बीडीओ के साथ बैठक किया। बैठक में उपायुक्त ने  ग्रामस्वराज योजना के तहत संबंधित गावंों में उज्ज्वला योजना के तहत रसोइगैस वितरण का समीक्षा किया। समीक्षा के दौरान जिले में पांच हजार पैतालिस के विरूद्ध पच्चीस सौ तेरह करीब पच्चास फिसदी ही वितरण किए जाने पर उपायुक्त ने नाराजगी जताइ । साथ ही लक्ष्य के अनुरूप तेजी से रसोइ गैस का वितरण का निर्देष दिया। बैठक में उपविकास आयुक्त चन्द्रमोहन कष्यप , रंका के अनुमंडल पदाधिकारी जावेद अनवर इद्रिसी तथा जिला जनसम्र्पक पदाधिकारी अनिल कुमार सिंह मौजुद थे। 


No comments:

Post a Comment