गढ़वा: जिला मुख्यालय गढ़वा के सहिजना मोड़ के निकट स्थित बैंकआॅफ इंडिया के कैम्पस मे स्थित जेनरेटर में आज षाम करीब पांच बजे आग लगने से अफरा तफरी मच गयी। हालांकि समय रहते आग पर अग्निषमक टीम द्वारा तत्काल काबु पा लिया गया जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
घटना के संबंध में शाखा प्रबंधक दीपक कुमार गुप्ता ने बताया कि बैंक की छत पर जेनरेटर रखा हुआ था। गर्मी तथा अन्य किसी कारण से उक्त जेनरेटर में आग लग गयी। तत्काल फायर ब्रिगेड को फोन किया गया। समय पर फायर ब्रिगेड के पहंुचने से एक बहुत बड़ा हादसा होने से टल गया। उन्होने कहा कि सबसे बड़ा भय था कि आग को समय रहते काबु कर लिया गया अन्यथा बैंक में आग लगने की संभावना थी वहीं यह क्षेत्र नो स्मोकिंग एरिया भी है। उन्होने आग पर काबु पाने के लिए फायर बिग्रेड की पुरी टीम को बधाई दी।

No comments:
Post a Comment