 |
| स्वास्थ्य जाँच करते चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुलदेव चौधरी। |
रंका : गढ़वा उपायुक्त डॉ नेहा अरोड़ा के निर्देशानुसार कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय, रंका में 250 किशोरियों का स्वास्थ्य जाँच कर रिपोर्ट कार्ड दिया गया। स्वास्थ्य जाँच कर रहे चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुलदेव चौधरी ने कहा उपायुक्त द्वारा कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय, बाल श्रमिक विद्यालय, अनुसूचित एवं अनुसूचित जाति आवासीय विद्यालय को प्राथमिकता के आधार पर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने पर जोर दिया गया है। आयरन की गोली, सेनेटरी पैड, कृमि की गोली, फाइलेरिया की गोली आदि ससमय उपलब्ध कराकर स्वास्थ्य में सुधार लाया जा सकता है। डॉ चौधरी ने साफ सफाई, सही समय पर खान-पान सहित स्वास्थ्य संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारीयां दी। मेडिकल टीम में डॉ मो. इश्तेयाक, डॉ प्रवीण कुमार, एएनएम स्मृति रानी सहित वार्डन अनिमा बेक, अर्चना कुमारी, अनामिका सिंह, शाहिस्ता प्रवीण, अंजलि पांडेय, उज्ज्वल, विकास, सुमित, महेंद्र, मुकेश, विजय,आदि उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment