मझिआंव: नप क्षेत्र के वार्ड नम्बर तीन स्थित हरिजन टोला में अत्यंत मजदुर परिवार के एकलौता कमाऊ सदस्य सरदार राम 40 वर्ष की शनिवार को देर शाम असमय मृत्यु हो गई। मृतक की अचानक मौत से परिजनों एवम पूरे नप क्षेत्र में मातमी माहौल हो गया। परिजनों के चीत्कार से ग्रामीणों भी अपनी आंसू नही रोक पाए। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि मृतक के भतीजा का शादी का बारात लौटने के बाद चैठारी कार्यक्रम से लौटने के बाद सीने में दर्द की शिकायत बताया और आनन-फानन में परिजनों के द्वारा रेफरल अस्पताल लाया गया जहां उपस्थित डॉ विशाल कुमार ने कार्डियक अटैक बोलकर गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया तथा गढ़वा जाने के क्रम में रास्ते मे ही दमतोड़ दिया। मृतक के एक शादी शुदा सहित छः पुत्री एवं एक लड़का सभी नाबालिक है। एकलौता घर का कमाऊ सदस्य पलदारी का काम कर दो जून की रोटी कमाकर परिवार पलता था। इधर गरीब, असहाय पलदार सरदार राम की मौत की सूचना पर पहुँची नगर पंचायत अध्यक्षा सुमित्रा देवी ने रोते बिलखते परिजनों की ढांढस बंधाते हुए इस शोक की घड़ी में हौशला बनाये रखने की नशीहत दी। साथ ही उन्होंने परिजनों के मांग पर मृतक के पत्नी को चतुर्थवर्गीय कर्मचारी के रूप में नप कार्यालय में नौकरी दिलवाने के आश्वासन दिया।
मझिआंव में मजदुर की मौत से मातम, नगर पंचायत अध्यक्ष ने जताया शोक
प्रकाशित तिथि -
May 06, 2018
-----------
रिपोर्टर -nutan tv garhwa rabindra
गढ़वा, नगर उंटारी, रंका अनुमंडल तथा गढ़वा जिले की आस - पास की ख़बर सबसे पहले पाने के लिए डाउनलोड करें Nutan TV Mobile App अपने Play Store से
इस खबर को शेयर करें
Labels:
Breaking News,
Garhwa,
Palamu News
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



No comments:
Post a Comment