गढ़वा के खरौन्धी में पुलिस द्वारा चलाया गया नशामुक्ति अभियान

-
गढ़वा: जिले के खरौन्धी थाना क्षेत्र के राजी पंचायत में रविवार को थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में नशामुक्ति अभियान चालाया गया। थाना क्षेत्र के सभी पंचायतो को नशामुक्त करने के लक्ष्य को लेकर थाना प्रभारी अपने दलबल के साथ राजी पहुंचे । थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह ने राजी बाजार परिषर में दर्जनो ग्रामीण जिसमें महिला-पुरूष एवं बच्चे शामिल थे, उन्हें  नशा मुक्ति की सपथ दिलायी ।
 नशा मुक्ति अभियान मे शामिल लोगों ने राजी पंचायत के राजी खास, बुटहट, सिरपलिया, लोहबन्धा में घर-घर जाकर लोगों से शराब बनाने, बेचने व सेवन करने को ले मना किया । इस मुहिम से प्रेरित होकर कई घरों की महिलाओ ने स्वतः अपने घरों से शराब बनाने के समान नष्ट करने हेतु नशामुक्ति में शामिल लोगों के समक्ष रख दिया । इन ग्रामीणों द्वारा प्रस्तुत किये गये शराब तथा जावा महुआ को नशामुक्ति दल द्वारा नष्ट किया गया । इसके बाद ग्रामीणों के साथ बैठक की गई । बैठक में शराबन्दी के समर्थन में ग्रामीणों की एक निगरानी समिति का गठन किया । यह समिति पंचायत में शराब के अवैध कारोबार पर निगरानी रखेगी, लोगो को शराबबंदी के लिए जागरूक करेगी । लोगों को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह ने कहा शराब के सेवन से लोग अपना घर परिवार बर्बाद कर रहे हैं। शराब से सबसे अधिक परेशानी घर की महिलाओं को होती है । उन्होंने उपस्थित नवजवानों, महिलाओं एवं निगरानी समिति के लोगों को आहवान करते हुए कहा कि वे शराब का बहिष्कार कर क्षेत्र में इसे पूर्णतः निषेध कर दे । मुखिया पति रामजीबन उराव ने कहा कि नशामुक्ति के इस अभियान को धरातल पर उतारने में वे कोई कसर नहीं छोड़ेगे । इस अवसर पर सअनि अवधेश सिंह, सहोदर तिवारी, शशी कुमार पासवान, नसमो पंचायत अध्यक्ष डा.बिनोद कुमार सिंह, शिवनाथ मेहता, रुदर प्रताप उरांव, विरेन्द्र प्रसाद गुप्ता, उमेश कुमार मेहता, सन्तोष कुमार मेहता सहित दर्जनों महिला, पुरुष बच्चे तथा पुलिस जवान उपस्थित थे ।

No comments:

Post a Comment