ह्रदय जांच शिविर में हुई 35 मरीजों का किया गया स्वाथ्य जांच।



गढ़वा: जायंट्स ग्रुप आॅफ गढ़वा तथा द मिशन हॉस्पिटल दुर्गापुर के संयुक्त सहयोग से स्थानीय ज्ञाननिकेतन स्कूल में नियमित ह्रदय जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में हार्ट सर्जन डॉ विकास कुमार केशरी द्वारा 35 मरीजों की जांच की गई। जांच के दौरान लगभग 20 मरीज गंभीर हृदय रोगों से ग्रसित पाए गये जिनमे 4 को आपरेशन की सलाह दी गयी। एक 5 माह का नवजात शिशु और एक 2 वर्ष की बालिका जटिल हृदय रोग से ग्रसित पाई गई। मालूम हो कि विकास कुमार केशरी द्वारा विगत दो वर्षों से हर महीने के प्रथम रविवार को ज्ञाननिकेतन कॉन्वेंट स्कूल में निःशुल्क सेवा प्रदान की जाती है। मौके पर ग्रुप के अध्यक्ष मनोज केशरी, विनोद कमलापुरी, मदन प्रसाद केशरी, मनोज केशरी, अशोक केशरी, मोजिबुद्दीन खान, अवधेश प्रसाद कुशवाहा, नंद कुमार गुप्ता, दीपक केशरी आदि उपस्थित थे 

No comments:

Post a Comment