अधिवक्ता आशिष के मामले मे पेन ड्राप हड़ताल पर गए अधिवक्ता


गढ़वा: गढवा के अधिवक्ता आशिष दूबे के साथ हुइ पुलिस के द्वारा मारपीट के मामले अब तक हुए करवाई से नाराज गढ़वा जिला अधिवक्ता संघ ने सख्त निर्णय लेते हुए आज से पेन ड्राप हड़ताल करते हूए न्यायालय का कार्य का एसपी समेत दोषी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग किया है।साथ ही संघ की ओर से एलान किया गया है कि जब तक गिरफ्तारी नहीं होगा तब तक हड़ताल जारी रहेगा। यह जानकारी अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अलख निरंजन चौबे ने दी है। विदित हो कि रंका मोड गढवा में सड़क जाम का वीडियो लेने के दौरान अधिवक्ता दूबे की पूलिस के द्वारा मारपीट किया गया था।

No comments:

Post a Comment